गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें: कलेक्टर

सीहोर। सोमवार को टीएल बैठक में कलेक्टर बालागुरु के ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को संपन्न कराने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सभी ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया है. साथ ही रुद्राक्ष महोत्सव केआयोजन के लिए भी समस्त विभागीय अमले को बधाई दी. कलेक्टर ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व है. संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें. प्रशिक्षण में दी गई सभी जानकारियों को भली-भांति समझकर कार्य करें. जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, सटीकता एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करें. उन्होंने नेशनल हाइवे एवं रेल परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में विलंब न हो, इसके लिए अधिकारी समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें. वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तित करने की प्रक्रिया को गति देने तथा वनाधिकार दावों की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए. कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य में सरसों के साथ उद्यानिकी फसलों को भी शामिल करने व गेहूं उपार्जन के लिए अधिक किसानों का पंजीयन कराने तथा प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करने को कहा. ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से खाद वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए.

 

 

Next Post

बोरे में नकली नोट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

Tue Feb 24 , 2026
जबलपुर: हाल ही में शहपुरा ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने की घटना को लेकर आक्रोशित मध्य भारत मोर्चा के सदस्य काले बोरे में नकली नोट भरकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से यह प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों […]

You May Like