साइबर धोखाधड़ी के मामले में झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ. साइबर धोखाधड़ी के मामले में झाबुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से 19 वर्षीय आरोपी दीपक बघेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ओटीपी प्राप्त कर फरियादी के बैंक खाते से अलग-अलग समय पर कुल 97,086 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने ठगी की राशि में से 57,363 रुपये पर होल्ड भी लगवाया है।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को फरियादी ने अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर खोजकर संपर्क किया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी प्राप्त कर बैंक खाते से रकम निकाल ली। बैंक स्टेटमेंट की जांच में 97,086 रुपये की धोखाधड़ी सामने आई।

मामले में थाना काकनवानी में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना काकनवानी की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली के बुध विहार, रोहिणी निवासी दीपक बघेल को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा बिरला, चौकी प्रभारी मदरानी सउनि अरुण गोयल, आरक्षक कन्हैयालाल एवं आरक्षक रोशन लोधी का योगदान रहा।

पुलिस की अपील : अस्पताल में अपॉइंटमेंट या अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए इंटरनेट पर मिले अनजान नंबरों पर संपर्क करते समय सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

Next Post

नल-जल योजना के कार्यों में तेजी लाने के लिए एसडीएम ने किया गांवों का निरीक्षण

Sun Oct 18 , 2026
झाबुआ. झाबुआ जिले में नल-जल योजना के कार्यों को गति देने और ग्रामीणों तक पेयजल सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से एसडीएम महेश मंडलोई ने शनिवार को टिकड़ी जोगी, भूरी माटी और दौतड़ गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों और पंचायत प्रतिनिधियों […]

You May Like