
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से कार मे सवार 04 लोगो की मौत हो गई है। वही गंभीर रूप सा घायल एक का निजी अस्पताल मे उपचार चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को दोपहर 12 बजे के आसपास अर्टिका कार क्रमांक एच आर 16 जेड 2408 मे सवार निर्मल चंद जैन उर्फ मुन्ना कोयला उम्र 62 वर्ष, प्रशांत जैन उम्र 46 वर्ष दोनो निवासी रामपुरा वार्ड सागर और तीन अन्य सागर से दमोह की ओर जा रहे थे कि बहेरिया थाना क्षेत्र के चनाटौरिया स्थित पेट्रोल पंप से निकलकर जैसे ही जबलपुर मार्ग की ओर बढे तो जबलपुर से आ रही तेज रफ्तार निजी यात्री बस के चालक ने कार को टक्कर मार दी।
जिससे उसमे सवार निर्मल जैन, प्रशांत जैन सागर और विकास पिता जगदीश कुमार निवासी हरियाणा की मौके पर ही मौत गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल ने निजी अस्पताल मे दम तोड दिया। जिसकी शिनाख्त नही हो सकी। वही कार मे सवार एक अन्य और घायल को गंभीर हालत मे निजी अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए है और निजी यात्री बस के चालक की तलाश कर रहे है। जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस सड़क किनारे उतर गई।
