
अनूपपुर, भारतीय गणवार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) ने आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 10, परसवार निवासी राजकुमार पटेल को युवा मोर्चा किसान संगठन का अनूपपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति-पत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है।
पार्टी के जिला प्रवक्ता धर्मेंद्रकांत तिवारी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर राजकुमार पटेल की नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्रा के माध्यम से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। पार्टी ने उन्हें संगठन के संविधान एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने तथा कार्यों की जानकारी राष्ट्रीय कार्यालय,प्रदेश एवं जिला कार्यालय को समय-समय पर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
*बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर ।कन्हैयालाल मिश्रा*
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्रा ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। युवा एवं किसान वर्ग को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान एवं ग्रामीण क्षेत्र संगठन की प्राथमिकताओं में रहेंगे और किसानों से जुड़े विषयों को संगठन के मंच पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।
*सनातन मूल्यों के साथ होगी जनसेवा । राजकुमार पटेल*
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन मूल्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित की भावना के साथ जनसेवा को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। युवा शक्ति और किसान वर्ग को संगठन से जोड़ते हुए गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा।
*कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं*
राजकुमार पटेल की नियुक्ति पर राष्ट्रीय महासचिव मुरारी लाल पाण्डेय, प्रदेश सचिव विवेक सरावगी, सुजीत मिश्रा, जिला महासचिव वरुण चटर्जी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, गंभीर सिंह सेंगर, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट रमाशंकर विश्वकर्मा, जिला सह सचिव संतोष मिश्रा, पिछड़ा वर्ग नगर अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, उपाध्यक्ष अशोक सिंह राठौर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेखा द्विवेदी, कार्यालय मंत्री संदीप गर्ग, प्रचार मंत्री जयप्रकाश मिश्रा, सेक्टर अध्यक्ष प्रियेश तिवारी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष प्रेमदास राठौर, रामू केवट, मयंक तिवारी, प्रवीण शर्मा, उमा विश्वकर्मा, रानीबाई केवट सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राजकुमार पटेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा किसान संगठन को ग्रामीण एवं किसान वर्ग के बीच विस्तार मिलेगा और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी।
