भोपाल। सोमवार को राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदूवादी नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने समाज को संगठित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश भर में 10 करोड़ हिंदू परिवारों को एक मंच पर जोड़ना है, ताकि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत किया जा सके।
डॉ. तोगड़िया ने अपने संबोधन में बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में एक लाख ‘हनुमान चालीसा केंद्र’ स्थापित करने की योजना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे केंद्र शुरू करें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन केंद्रों का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनके माध्यम से समाज को संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल सामाजिक सहयोग, आपसी समन्वय और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को बढ़ावा देगी।
