जबलपुर: तिलवारा निवासी एक युवक को एक लिंक ओपन करना भारी पड़ गया। मोबाइल हेंग होने के साथ दो खातों से 1 लाख 13 हजार 825 रूपये उड़ गए। पुलिस के मुताबिक धर्मेश बाबूभाई टाढ़ाणी 36 वर्ष निवासी सगड़ा त्रिपुरी वार्ड तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हार्डवेयर में मार्केटिंग का काम करता है। हार्डवेयर के मार्केटिंग के काम से बाहर गया था रात लगभग 8 बजे उसे पास उसके व्हाटसएप में उसके फैमली गु्रप में एक लिंक पीएम हेल्थ कार्ड नाम से लिंक आई थी.
जिसे क्लिक करने पर लिंक ओपन हुई एवं उसका मोबाइल हेंग हो गया उसका मोबाइल में नेटवर्क आना जाना भी बंद हो गया। नेटवर्क नहीं होने से किसी से सम्पर्क नहीं हो रहा था, दूसरे दिन जियो कस्टमर केयर में फोन करके अपने मोबाइल चालू करवाया था, जबलपुर वापस आकर अपने मोबाइल में बैंक ऑफ बड़ौदा के ऐप को खोलकर देखा उसके बैंक आफ बड़ौदा विजयनगर शाखा के खाता से 99 हजार 501 रूपये व दूसरा कोटेक महिन्द्रा बैंक विजयनगर से 14 हजार 324 रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते के यूपीआई में ट्रासफर हो गये हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हेक कर कुल 1 लाख 13 हजार 825 रूपये की धोखाधड़ी की है।
