स्टार्क ने दिखाया दम,आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बनाये 207 रन

लंदन 13 जून (वार्ता) मिशेल स्टार्क (58 नाबाद) और जोश हेजलवुड (17) के साथ 59 रन की महत्वपूर्ण साझीदारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी 207 रन पर समाप्त की और पहली पारी की लीड को जोड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिये 282 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।
लार्डस की पिच पर आज सुबह आठ विकेट पर 144 रन से आगे खेलने मैदान पर उतरे स्टार्क और नाथन लियोन की जोड़ी को कैगिसो रबाडा ने जल्द ही तोड़ दिया जब लियोन अपने दो रन के निजी स्कोर पर पगबाधा करार दिये गये। उस समय लग रहा था कि आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जल्द ही सिमट जायेगी मगर नये बल्लेबाज हेजलवुड के साथ स्टार्क ने मैदान पर रंग जमाया और दोनो ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का संयम से सामना करते हुये टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। भोजनावकाश से ठीक पहले हेजलवुड एडन मारक्रम का शिकार बन गये।
पवेलियन में अविजित लौटे स्टार्क ने अपनी अर्धशतकीय नाबाद पारी में 136 गेंदो का सामना किया और पांच बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिये रबाडा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाये। पहली बार टेस्ट चैंपियन बनने के लिये दक्षिण अफ्रीका को अब 282 रनो के लक्ष्य को भेदना होगा। टेस्ट मैच में अभी दो दिन और दो सत्र का खेल बाकी है।

Next Post

एंडरसन 11 साल बाद टी20 के लिये मैदान पर

Fri Jun 13 , 2025
लंदन, 13 जून (वार्ता) लंकाशायर टी20 कप्तान कीटन जेनिंग्स ने कहा कि काउंटी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में जेम्स एंडरसन के कौशल का इस्तेमाल करना अद्भुत है। एंडरसन ने लंकाशायर के लिये पिछले तीन टी20 मैच खेले हैं। 2014 के बाद से वह पहली बार टी20 क्रिकेट खेल रहे […]

You May Like