यामाहा ने 150 सीसी सेगमेंट में लॉन्च की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल

चेन्नई, 11 मार्च (वार्ता) दुपहिया वाहन निर्मात कंपनी इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) ने मंगलवार को अपनी पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल 2025 ‘एफजेड-एस एफआई हाइब्रिड’ लॉन्च की, जिसकी एक्सशोरूम कीमत एक लाख 44 हजार 800 रुपये है।
कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि 2025 ‘एफजेड-एस एफआई हाइब्रिड’ को एक संतुलित और स्टाइलिश लुक के साथ पेश किया गया है, जिसमें टैंक कवर पर उभरे तेज किनारे इसे अधिक आकर्षक बनाते हैं। बाइक की आक्रामक और एयरोडायनामिक अपील को बढ़ाने के लिए फ्रंट टर्न सिग्नल को एयर इनटेक एरिया में इंटीग्रेट किया गया है।
इस हाइब्रिड मोटरसाइकिल को 149सीसी ब्लू कोर इंजन से पावर मिलती है, जो अब ओबीडी-2बी मानकों के अनुरूप है। इसमें यामाहा का स्मार्ट मोटर जेनरेटर (एसएमजी) और स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (एसएसएस) शामिल है, जिससे इंजन की स्टार्टिंग और बैटरी-सहायता प्राप्त एक्सेलरेशन अधिक स्मूथ हो जाता है। साथ ही, निष्क्रिय अवस्था में इंजन स्वचालित रूप से बंद होकर बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करता है।
यामाहा मोटर इंडिया समूह के अध्यक्ष इटारू ओटानी ने लॉन्च के अवसर पर कहा, “एफजेड ब्रांड भारत में यामाहा की यात्रा का अहम हिस्सा रहा है, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार विकसित हुआ है। इस सेगमेंट में हाइब्रिड तकनीक लाकर हम सिर्फ परफॉर्मेंस को बेहतर नहीं बना रहे बल्कि राइडर-केंद्रित नवाचारों को भी मजबूत कर रहे हैं।”

Next Post

बेहद फायदेमंद है ये लाल बेरी

Tue Mar 11 , 2025
बेहद फायदेमंद है ये लाल बेरी इसका स्वाद कुछ कुछ सूखे बेर की तरह हैं हाँ पर बेर जितना स्वाद नहीं….. गोजी बेरीज़ एक तरह का फल है, जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसे सुपरफूड कहना ग़लत नहीं होगा। गोजी बेरीज़ का साइ‍टिफि‍क नाम लिसीयुम बरबार है। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।