
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद किया।
इस दौरान दोनों मंत्रियों ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं एवं मांगें सुनीं तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।
मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनकी क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
