भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के देश निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि डॉ अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
