आईओसी ने तीन नए निदेशकों की नियुक्ति की घोषणा की

जेनेवा, 10 सितंबर (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अध्यक्ष कार्यालय, संचार और मानव संसाधन विभागों के लिए तीन नए निदेशकों की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की है।
जान पैटरसन को आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री के कार्यकारी कार्यालय में 15 सितंबर से चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है।
जेम्स पीयर्स ने 1 सितंबर को आईओसी अध्यक्ष के मुख्य संचार सलाहकार का पदभार संभाला। जूलियन बेहनी, मार्च 2026 तक चलने वाले संक्रमण काल के बाद, जेवियर टिसिएरेस के स्थान पर मानव संसाधन निदेशक का पदभार संभालेंगे।
पैटरसन ने ब्रिटिश ओलंपिक संघ में दो दशक से अधिक समय बिताया और उस संगठन में कई भूमिकाएं निभाईं। वह लंदन 2012 ओलंपिक में ब्रिटेन के लिए डिप्टी शेफ डी मिशन और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड के लिए शेफ डी मिशन भी थीं।
पीयर्स पूर्व में बीबीसी की खेल प्रसारक थीं और बेहनी यूरोपीय फुटबॉल की शासी संस्था, यूईएफए में मानव संसाधन प्रमुख हैं।
आईओसी के महानिदेशक क्रिस्टोफ़ डी केपर ने एक बयान में कहा, “हम जान पैटरसन, जेम्स पीयर्स और जूलियन बेहनी का अपने संगठन में हार्दिक स्वागत करते हैं। वे अपने-अपने क्षेत्रों में आईओसी के लिए अपार अनुभव लेकर आए हैं और हम उनके ज्ञान से लाभान्वित होने के लिए उत्सुक हैं।”

Next Post

आर्चर पुरुष एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में 16 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंचे

Wed Sep 10 , 2025
दुबई, 10 सितंबर (वार्ता) इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी हुई श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी पुरुष एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में 16 पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा […]

You May Like