16 सितंबर को अनमोल सिनेमा पर होगा ‘अहो! विक्रमार्का’ का प्रीमियर

मुंबई, 14 सितंबर (वार्ता)अनमोल सिनेमा पर फिल्म ‘अहो! विक्रमार्का’ का प्रीमियर 16 सितंबर को रात आठ बजे होगा।

इस फिल्म में देव गिल और चित्रा शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे। इनके साथ प्रवीण तारडे , कालकेय प्रभाकर और तेजस्विनी पंडित की भी अहम भूमिकाएँ हैं। ‘अहो! विक्रमार्का’ में एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। देव गिल एक हीरो के रूप में ताकत और करिश्मा दोनों का बेमिसाल संगम पेश करते हैं। उनके शानदार एक्शन सीक्वेंस और जज़्बात भरे पल दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ेंगे। चित्रा शुक्ला अपनी एनर्जी और मोहक अंदाज़ से कहानी को और दिलचस्प बनाती हैं। वहीं, रवि बसरूर का संगीत फिल्म के रोमांच और जज़्बात को और गहराई प्रदान करता है।

कहानी विक्रमार्का (देव गिल) की है, जो एक रिश्वत लेने वाला पुलिस ऑफिसर है। लेकिन, जब उसकी पोस्टिंग ऐसे इलाके में होती है, जहाँ एक गुंडा (प्रवीण तारडे) लोगों पर कहर ढा रहा है, तो सब कुछ बदल जाता है। आगे की कहानी में विक्रमार्का बेरहम दुश्मनों का सामना करता है, जहाँ कई चौंकाने वाले सच सामने आते हैं और वह अपनी निजी ज़िंदगी तक दाँव पर लगा देता है। यह सिर्फ बाहरी लड़ाई नहीं, बल्कि भीतर की जंग भी है, जहाँ उसे अपने ही डर और कमज़ोरियों से जूझते हुए मासूमों की रक्षा करना है और इंसाफ की राह पर वापस लौटना है।

 

Next Post

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कुल 2667 प्रकरण निराकृत

Sun Sep 14 , 2025
सतना: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशो के परिपालन में श्रीमती गीता सोलंकी, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिविसेप्रा सतना द्वारा दीप प्रज्जवलन कर, विद्यादायिनी वीणावदिनी मॉ सरस्वती एवं महात्मा गाँधी के चित्रो पर श्रद्धास्वरूप सुमन अर्पित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया […]

You May Like