सीहोर। अभी तक कृषि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित लाभ संबंधी कोई कार्य नहीं किए गए. इसके चलते अधिकारी व कर्मचारी अंत तक लगातार काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे. पूरे प्रदेश में कृषि विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी 21 अप्रैल को कलम बंद व 22 अप्रैल को सामूहिक अवकाश में रहेंगे. अप्रैल अंत तक यदि विभाग के हित में शासन द्वारा ठोस कदम नहीं लिया गया तो 1 मई से हड़ताल शुरू करेंगे.अधिकारियों का कहना है 20 से 25 वर्षों से कोई प्रमोशन नहीं किए गए तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के समय मान वेतनमान के लाभ नहीं दिए गए तथा पांच स्तरीय वेतनमान के लाभ से भी वंचित रखा गया जिससे लंबे समय से पदोन्नति न होने से विभागीय ढांचा चरमरा गया है. तकनीकी विभाग होने के कारण संचालक कृषि का पद तकनीकी अधिकारियों से ही भरा जाना चाहिए.अगर ऐसा नहीं होता है तो वह आगामी 1 मई से हड़ताल पर चले जाएंगे.
