सीएम डॉ यादव ने भारतेंदु हरिश्चंद्र को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में भारतेंदु हरिश्चंद्र के साहित्यिक योगदान को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी साहित्य को मातृभूमि की स्वतंत्रता का सशक्त माध्यम बनाने का संकल्प साकार किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र ने अपने लेखन और विचारों के माध्यम से जनचेतना को जागृत किया और राष्ट्रीय चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका साहित्य आज भी समाज को दिशा देने वाला और प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

Next Post

दो गुटों के बीच फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी

Tue Jan 6 , 2026
ग्वालियर: डबरा के अमरपुरा खेरी ग्राम में दो गुटों के बीच फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी है। उसे गंभीर अवस्था में ग्वालियर रैफर किया गया है। दो लोगों पर गोली मारने का आरोप है। यह देहात थाना क्षेत्र का मामला है। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like