ई रिक्शा ने कार को मारी टक्कर

जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत हाईकोर्ट चौराहे के पास कार चालक ने ई रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस के मुताबिक तेजकुमार मोढ 69 वर्ष निवासी निवासी कछपुरा ओवरब्रिज के पास गढ़ा रोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वकालत करता है। दोपहर लगभग 2-15 बजे वह अपनी कार स्कोडा क्रमांक एमपी 20 जेड एच 2387 से हाईकोर्ट चौराहे से अम्बेडकर चौक की ओर जा रहा था।

उसके साथ उसका भाई हेमंत मोढ भी था। उसकी कार के पीछे आ रहा इलेक्ट्रिक ई रिक्शा का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार मेें साईड से चका के मडगाड एवं ड्रायवर तरफ के दरवाजे में रगड़ा मारते हुये उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने ई रिक्शा चालक को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर ई रिक्शा चालक फैयाज अली 29 वर्ष निवासी गाजीनगर गोहलपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

प्रेमिका ने प्रेमी के घर में की तोडफ़ोड़, लगाई आग

Fri Jul 11 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में शादी से मना करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर में तोडफ़ोड़ करने के साथ आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक रांझी निवासी युवती और कुदवारी निवासी युवक के बीच दोस्त हुई थी जिनके बीच प्रेम संबंध बन गए। युवक प्रेम जाल में फंसाने के […]

You May Like