उपनगर ग्वालियर में 1 करोड 39 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में लगभग 01 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का गुरुवार को भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपनगर ग्वालियर का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को उनका लाभ आसानी से मिल सके।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड-7 में 01 करोड की लागत से बृजमोहन तेल मिल से शनिदेव मंदिर तक, खरगेश्वर मंदिर रोड, चिरोल का पेड़, इंदिरा नगर तक सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड-9 कारीगरों की बगिया में 18.96 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड-3 गहोई कॉलोनी में 20 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कंक्रीट फर्श निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखने में सहयोग करें। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि दिन में एक घंटे विद्युत बंद रखें तथा घर के आसपास काम है तो गाडी का उपयोग न करते हुए पैदल ही जाएं। ऐसा करने से हम अपने शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग कर सकते हैं। साथ ही कहा कि घर से निकलने वाले कचरे को सिर्फ कचरा वाहन में ही डालें, सडक पर या इधर उधर न डालें, इससे बीमारियां फैलती हैं।

भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत, बृजमोहन शर्मा, दयाराम पाल, आशीष तोमर, शैलेन्द्र सिकरवार, श्रीमती मीरा राठौर, मुकेश राठौर, लालू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजेश राजपूत, विशम्भर दयाल शर्मा, संतोष यादव सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम मोहन यादव 28 जून को दंदरौआ धाम आएंगे, समीक्षा बैठक में मंत्री शुक्ला ने दिए निर्देश

Thu Jun 19 , 2025
भिंड। मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव 28 जून को भिंड जिले के मेहगांव कस्बे स्थित दंदरौआ धाम में आएंगे। सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार रात्रि भिंड कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। इसमें नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री […]

You May Like