गौ-माता का पूजन: गौ संवर्धन ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी

बनखेड़ी। उमरधा-समनापुर तिराहा स्थित गोशाला में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रतिनिधि एवं भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य नीतिराज सिंह पटेल ने संत बालक दास महाराज और अधिकारियों के साथ विधि-विधान से गोवर्धन व गौ-माता का पूजन किया। उन्होंने कहा कि गो-पूजन हमारी कृषि और ग्रामीण संस्कृति की आधारशिला है। गौ-माता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी हैं, जो कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण से गहराई से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर गौ ग्राम संकल्प को साकार करने के लिए गौ-सेवा आवश्यक है। कार्यक्रम में जगदीश पठारिया, रिंकू रावत, ज्ञानेंद्र, प्रदीप और प्रवीण पटेल सहित अनेक गौ-सेवक उपस्थित रहे।

 

Next Post

छठ पर्व पर विशेष इंतजाम, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर रहेगा विशेष ध्यान

Wed Oct 22 , 2025
इटारसी। छठ पूजा के मद्देनज़र रेल प्रशासन ने इटारसी जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारी की है। आरपीएफ के अनुसार, पर्व के दौरान 27 से 30 विशेष सवारी गाड़ियां प्रतिदिन इटारसी होकर चलेंगी, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। भीड़ को […]

You May Like