सीएम मोहन यादव 28 जून को दंदरौआ धाम आएंगे, समीक्षा बैठक में मंत्री शुक्ला ने दिए निर्देश

भिंड। मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव 28 जून को भिंड जिले के मेहगांव कस्बे स्थित दंदरौआ धाम में आएंगे। सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार रात्रि भिंड कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। इसमें नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम भव्य, गरिमामय और व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। उन्होंने मंच, अतिथि स्वागत, बैठक व्यवस्था, हैलीपेड, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, ग्रीन रूम और वीआईपी मूवमेंट समेत सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि अंतिम समय में कोई समस्या न आए।

 

अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई सीएम के स्वागत से लेकर कार्यक्रम के समापन तक सभी व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार की जाएंगी। बैठक में भिंड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसपी डॉ. असित यादव समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Next Post

संगठन सृजन अभियान :कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षक रूबरू हुए,मजबूत नेतृत्व की मांग

Thu Jun 19 , 2025
सिंगोली। सिंगोली के गांधी भवन में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक व सांसद भजनलाल जाटव ने कहा कि अब सिफारिश से जिलाध्यक्ष नहीं बनेंगे। हमें ऐसा जिलाध्यक्ष चाहिए जो भाजपा की तानाशाही और जातिवादी नीतियों के खिलाफ लड़े। उन्होंने भाजपा पर समाज […]

You May Like