पूर्व विधायक रघुवंशी ने लिखा सिंधिया को वर्क रिमाइंडर पत्र, धर्म संकट में मौजूदा विधायक महेन्द्र यादव

शिवपुरी: कोलारस के पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को वर्क रिमाइंडर पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में वर्तमान विधायक महेन्द्र सिंह यादव को भी इंगित किया है। इस पत्र को लिखने का मुख्य उद्देश्य कोलारस विधानसभा के विकास को लेकर है।यह पत्र पूर्व विधायक ने अपनी अधिकृत फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है ओर इस पत्र को पोस्ट करते हुए एक विनम्र आग्रह भी किया है।

इस आग्रह मे लिखा गया है कि मेरे विधायक कार्यकाल के समय स्वीकृत कराई गई अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाएं स्वीकृत पड़ी हैं जिन पर पिछले दो वर्षों से कोई कार्य जमीनी स्तर पर प्रारंभ नहीं हुआ है। पूर्व में भी स्मरण कराया था कृपया कर जनहित की योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियांबन कराने का कष्ट करेंगे तो क्षेत्र के विकास के साथ-साथ क्षेत्र वासी भी अनेक विभागों की योजनाओं से लाभान्वित होंगे।

यह पत्र मौजूदा विधायक महेन्द्र सिंह यादव के लिए धर्म संकट का विषय हो सकता है। वीरेन्द्र रघुवंशी के एक पत्र ने कोलारस विधानसभा के भविष्य के लिए संकेत दिए है। रघुवंशी का कहना है कि जिले के 842 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति हेतु मडीखेडा बांध से स्वीकृत पे जलावर्धन योजना का कार्य वर्ष 2024 तक पूर्ण होना था। उक्त कार्य नियत समय अवधि के बाद भी अधूरा है जिससे ग्रीष्मकाल में ग्रामीण अंचल में पेयजल समस्या बनी रहेगी।

Next Post

सोलर पैनल लगाकर उपभोक्ता बिजली बिल में ला सकते है कमी

Wed Jul 16 , 2025
रीवा:भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है. इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा. ताप विद्युत केन्द्रों से बिजली उत्पादन के लिए भारी मात्रा में कोयले का दहन किया जाता है जो पर्यावरण के प्रतिकूल […]

You May Like