कुएं मे गिरने से मां बेटी की मौत

सागर:मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेगुंवा मे खेत मे बने कुएं पर नहाने गई मां बेटी की पानी मे डूबने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेगुवा निवासी रूप सिंह आदिवासी की पत्नी विनीता गौंड आदिवासी उम्र 29 वर्ष अपनी पुत्री दुर्गा उम्र पांच वर्ष को लेकर खेत पर बने कुए पर नहाने गई थी कि अचानक दुर्गा कुए मे गिर गई।

जिसको बचाने के प्रयास मे विनीता भी कुए मे कूद गई। जिससे दोनो पानी मे डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुए से मां बेटी शव को निकाला। पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है।

Next Post

नवरात्र में गुप्त तंत्र साधना के लिये आते हैं नर्मदा के दक्षिण तट पर

Tue Sep 23 , 2025
हंडिया: हंडिया जल संयंत्र के निकट स्थित माँ नर्मदा के दक्षिण तट पर पत्थरों के अंदर है यह गुप्त स्थान. इस गुप्त स्थान के बारे में आसाम के महा तांत्रिक 1008 श्री श्री विभूति नारायण जब मां नर्मदा की परिक्रमा पर दक्षिण तट पर पहुंचे तब उन्हें इस महाशक्ति मां […]

You May Like