
पटेरा/दमोह.थाना पटेरा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और न देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने गंभीर अपराधों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे.इसी क्रम में थाना पटेरा के अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 296(ए), 115(2), 119(1), 351(2) बीएनएस के फरार आरोपी बेडीलाल कुर्मी उर्फ पटेल पिता पुतई पटेल निवासी कोटा की तलाश की जा रही थी.एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में टीम गठित की गई.मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. प्रकरण की विवेचना जारी है.कार्रवाई में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर, सउनि बल्देव प्रसाद अहिरवार, प्रधान आरक्षक रूपलाल रजक तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राकेश आठ्या व आरक्षक मयंक की सराहनीय भूमिका रही.
