भिंड: मौ कस्बे के अंतर्गत ग्राम लोहारपुरा में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार खेत पर बना एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया जिसकी चपेट में आकर कु. रागनी पुत्री रामवीर यादव (12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मौ लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Next Post
पॉवरमैक्स ने क्रिकेट स्टार शिवम दुबे के साथ "चैंपियंस ट्रेन डिफरेंटली" अभियान शुरू किया
Sun Apr 5 , 2026
मुंबई/इंदौर : भारत के अग्रणी फिटनेस उपकरण ब्रांड पॉवरमैक्स ने अपने नवीनतम अभियान चैंपियंस ट्रेन डिफरेंटली के लिए भारतीय क्रिकेट स्टार शिवम दुबे के साथ अपनी दमदार साझेदारी की आधिकारिक घोषणा की है। यह अभियान पॉवरमैक्स के प्रीमियम फिटनेस समाधानों की श्रृंखला को उजागर करता है, जिसमें पेशेवर स्तर के […]
