हंडिया: हंडिया जल संयंत्र के निकट स्थित माँ नर्मदा के दक्षिण तट पर पत्थरों के अंदर है यह गुप्त स्थान. इस गुप्त स्थान के बारे में आसाम के महा तांत्रिक 1008 श्री श्री विभूति नारायण जब मां नर्मदा की परिक्रमा पर दक्षिण तट पर पहुंचे तब उन्हें इस महाशक्ति मां कामाख्या के बारे में आभास हुआ. उन्होंने कई दिनों तक इस स्थान पर साधना की तब उस स्थान का गुरुजी ने खुलासा किया.
इस संबंध में जब गुप्त स्थान की पड़ताल की तो कुछ तांत्रिकों ने बताया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों से भी तंत्र साधना करने के उद्देश्य से कई तांत्रिक क्षेत्र के दशहरे व अन्य अवसरों पर आते हैं और अपनी तंत्र साधना पूरी होने पर मां को मदिरा मछली चावल का भोग लगाकर चढ़ाई जाती है. ऊपर अष्टांग भैरव का स्थान है कामाख्या देवी धाम के ऊपर अष्टांग भैरव का स्थान है.
बताया जाता है कि चुनाव के समय पार्टी के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मां के यहां तंत्र साधना हवन कराते हैं. 10 दिनों तक मां की कठिन तपस्या कर मनचाही साधना प्राप्त की जा सकती है ग्रामीणों ने बताया हैं कि इस स्थान पर पहुंचने के लिए कोई भी पहुंच मार्ग नहीं है जिससे देवी भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
