विकास प्राधिकरण: उज्जैन, ग्वालियर और साडा को मिले नए अध्यक्ष; रविंद्र सोलंकी को UDA और महेंद्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक की कमान

भोपाल: राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कई पदों पर जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके तहत उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद की कमान रविंद्र सोलंकी को सौंपी गई है। वहीं मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संचालक मंडल में विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा, सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

इसके अलावा महेंद्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है, जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।इधर, ग्वालियर के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष पद पर अशोक शर्मा की नियुक्ति की गई है, जबकि हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ग्वालियर विकास प्राधिकरण में मधुसूदन भदौरिया को अध्यक्ष और सुधीर गुप्ता तथा वेदप्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र भारती को नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा की गई इन नियुक्तियों को प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

Next Post

बगदरा चौकी क्षेत्र में हत्या, बारात से लौटे युवक का शव सड़क किनारे मिला

Mon Apr 27 , 2026
सिंगरौली/ चितरंगी: गढ़वा थाना क्षेत्र के बगदरा चौकी अंतर्गत एक बार फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नेवारी निवासी श्याम बिहारी कोल (पिता अयोध्या प्रसाद कोल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे एक बारात में शामिल […]

You May Like