जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर में रहने वाले एक युवक को साथ में काम करने वाला सूरत का जालसाज विश्वासघात कर उसकी बुलेट ले गया और वापिस नहीं किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया हैं।पुलिस के मुताबिक मूलत: ग्राम हुसैनी बजार थाना डुमरिया घाट जिला मोतीहारी बिहार निवासी गौतम कुमार साहू 29 वर्ष का महाराजपुर में रह रहा है।
जिसने 28 अप्रैल 24 को रायल इन्फील्ड बुलेट मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेडएम 8802 किस्तों में खरीदा था, वह हर माह गाड़ी की किस्त देता था। प्रहलाद पुष्कर के मकान में किराये से रहता था। उसके साथ काम करने वाला पवन भास्कर पुणसे निवासी सूरत गुजरात, उसकी बुलेट मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेडएम 8802 मांग कर ले गया था जो वापिस नहीं किया। विगत 2 माह से उसका कॉल नहीं उठा रहा है ।
