
मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदुए का शिकार कर अवैध कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलाजखंड वार्ड क्रमांक 15, कान्हा नगर का निवासी धीरसिंह उइके संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। पूछताछ में धीरसिंह ने खुलासा किया कि उसने तीन नग नालून चीतलमृग पन्ने आरोपी चेतराम पन्ने को बेचे थे।
वन विभाग की विशेष टीम ने चेतराम पन्ने से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने लगभग एक वर्ष पूर्व बेतुल जिले में तेंदुए का शिकार कर उसके अंग-भंग हिस्से अपने पास छिपाकर रखने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर 692 बीट किन्तला वन परिक्षेत्र के चुपे मैदान से तेंदुए की हड्डियां, अवशेष एवं अंग बरामद किए गए।
घटना स्थल की वैज्ञानिक जाँच वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम और एनटीसीए, नई दिल्ली के निर्देशानुसार की गई। इस दौरान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, क्षेत्र संचालक, उप संचालक एवं विशेषज्ञ अधिकारियों की मौजूदगी रही।
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 46552/01 दर्ज कर उन्हें न्यायालय बैहर में पेश किया, जहाँ से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
