वो का चक्कर, पति ने पत्नी को पीटा

जबलपुर:पति-पत्नी के बीच में वो आ गई जिसके चलते पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि  श्रीमती सोनिया बेन 22 वर्ष निवासी न्यू कछियाना मंगल पराग ग्राउण्ड घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी सागर बेन निवासी न्यू कछियाना मंगल पराग ग्राउण्ड घमापुर से वर्ष 2021 में हिन्दू रीति रिवाज से हुयी है उसका सात माह का बेटा देवांश है उसका पति सागर बेन किसी अन्य युवती से फोन से बात करता है इसी बात के विवाद पर  शाम लगभग 6 बजे पति ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की पति आये दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करता है मारपीट से उसकेा हाथ, गाल, पीठ में चोट आई है

Next Post

शातिर चोर ने उगली तीन नकबजनियां

Mon Feb 10 , 2025
तीन लाख के जेवरात बरामद जबलपुर:पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में  संजीवनी नगर थाना अंतर्गत चौकी धनवंतरी नगर अंतर्गत हुई 3 नकबजनियों का खुलासा किया जिसके कब्जे से चुराये हुये 3 लाख रूपय कीमती सोने चांदी के जेवर जप्त किए गए। संजीवनी नगर थाना प्रभारी […]

You May Like