तीन लाख के जेवरात बरामद
जबलपुर:पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में संजीवनी नगर थाना अंतर्गत चौकी धनवंतरी नगर अंतर्गत हुई 3 नकबजनियों का खुलासा किया जिसके कब्जे से चुराये हुये 3 लाख रूपय कीमती सोने चांदी के जेवर जप्त किए गए।
संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने बताया कि लीलाधर उर्फ छोटू केवट पिता नारायण केवट 22 वर्ष निवासी बांस खेड़ा उदयपुरा रायसेन हाल निवासी बालाजी नगर, धनवंतरी नगर थाना संजीवनी नगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त तीनों सूने मकान के ताले तोडकर चोरी करना स्वीकार किया आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये जेवर कीमती लगभग 3 लाख रूपये की जप्त करते हुये आरोपी को थाने में दर्ज तीनों प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
Next Post
दिव्यागों को लेखक के साथ मिलेगा अतिरिक्त समय
Mon Feb 10 , 2025
माशिमं की बोर्ड परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगातार की जा रही है। माशिमं मंडल द्वारा इस बार बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अच्छी सुविधा भी प्रदान करेगा। जिसमें इस बार दिव्यांग परीक्षार्थी अपने साथ लेखक […]

You May Like
-
10 months ago
मोदी ने हिमाचल दिवस पर दी शुभकामनाएं