देश में पहली बार किसी स्वास्थ्य शिविर में हुई रोबोटिक सर्जरी

शिवपुरी: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान पहली बार हुई रोबोटिक सर्जरी का अवलोकन किया। यह अवसर आधुनिक चिकित्सा तकनीक और जनसेवा आधारित स्वास्थ्य पहल के समन्वय का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।
यह शिवपुरी जिले में पहली बार रोबोटिक सर्जरी है। साथ ही, देश में किसी स्वास्थ्य शिविर के दौरान इस प्रकार की अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी भी पहली बार हुई है, जिससे चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिली है।
हर्निया मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी
स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए आए एक हर्निया मरीज का ऑपरेशन प्रसिद्ध सर्जन डॉ. मेहक भंडारी और उनकी टीम द्वारा किया गया। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की सहायता से इस सर्जरी को अत्यंत सटीकता और दक्षता के साथ संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया ने यह प्रदर्शित किया कि मिनिमली इनवेसिव रोबोटिक सर्जरी मरीजों के बेहतर उपचार, कम दर्द और शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सर्जरी प्रक्रिया का अवलोकन, चिकित्सकों की सराहना
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सर्जरी की पूरी प्रक्रिया को निकट से देखा और चिकित्सकों की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विश्वस्तरीय चिकित्सा तकनीक को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी

Next Post

सीएम डॉ यादव ने 19 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता का किया आह्वान, पर्रिकर को दी श्रद्धांजलि

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से प्रदेशवासियों से जल संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 100 दिवसीय अभियान जल संरक्षण […]

You May Like

मनोरंजन