आइफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में टीवीएफ का जलवा, पंचायत 3 और कोटा फैक्ट्री 3 ने मारी बाजी

जयपुर, (वार्ता) पिंकसिटी जयपुर में 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में पंचायत 3 ने बेस्ट सीरीज और कोटा फैक्ट्री 3 ने बेस्ट स्टोरी का अवार्ड अपने नाम कर लिया।

द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने पंचायत 3 और कोटा फैक्ट्री 3 के लिये अवार्ड जीत कर डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में नयी उपलब्धि हासिल की है। आइफा में बेस्ट सीरीज से पंचायत सीजन 3 को नवाजा गया, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दीपक कुमार मिश्रा को पंचायत सीजन 3 के लिए मिला। पुरुष की कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल का पुरस्कार जितेंद्र कुमार को पंचायत सीजन 3 के लिये दिया गया। पुरुष की कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए सपोर्टिंग रोल फैसल मलिक को पंचायत सीजन 3 के लिए मिला। सीरीज में बेस्ट स्टोरी का पुरस्कार कोटा फैक्ट्री सीजन 3 को दिया गया।

पावरहाउस कंटेंट क्रिएटर्स टीवीएफ ने वेब सीरीज कैटेगरी में हर बड़े अवॉर्ड पर कब्ज़ा जमाकर अपनी बादशाहत साबित कर दी।

Next Post

भारत में रेइट-सम्पत्तियों के बाजार में विस्तार जारी रहने की उम्मीद: केयरएज रेटिंग्स

Tue Mar 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) केयरएज रेटिंग्स की राय में भारत में संस्थानों और बड़े संगठनों के लायक कार्यस्थलों की मजबूत मांग और उनमें निवेशकों की बढती रुचि को देखते हुए अचल संम्पत्ति बाजार में रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रेइट)-योग्य संपत्तियों के विस्तार के मजबूत अवसर मौजूद हैं। केयरएज रेटिंग्स की सोमवार को […]

You May Like