मंत्री लोधी ने किया अरहर और तिल बीज मिनिकिट का वितरण 

दमोह.जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत रानी अवंती बाई लोधी प्रांगड़ नोहटा में मप्र शासन में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कृषि विभाग की योजना अंतर्गत लघु कृषकों को बीज का वितरण किया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं इस वर्ष बरसा अल्प बता रहे हैं। इसीलिए किसान बंधु अधिक अवधि कि फसलों को ना लगायें बल्कि दलहनी फसलों में उर्द मूंग अरहर ज्वार मक्का बाजरा उड़द लगा सकते हैं जो कम अवधि की है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपेश सेन सांसद प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, संग्राम सिंह, सत्येंद्र सिंह लोधी, उमराव सिंह, सचिव लाल सिंह यादव, तेंदूखेड़ा एसडीएम, कृषि विस्तार अधिकारी दर्शिका दुबे, रितेश सिंह, अमित परमार, दिनेश पटेल, दीपक पटेल, सत्येंद्र सिंह समस्त समिति प्रबंधक जबेरा व किसान बंधुओं की उपस्थित रही।

Next Post

राहुल ने 'छात्रों की गूंज' अभियान की सफलता के लिए पार्टी नेताओं का पत्र लिखकर किया सहयोग का आह्वान

Sat Jun 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जून (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों तथा अनुसांगिक संगठनों के प्रमुखों को पत्र लिखकर युवा कांग्रेस और छात्र इकाई एनएसयूआई के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने […]

You May Like