अंधेरी पुलिया के निकट ई रिक्शा चालक पर फायर..

सतना: रेलवे स्टेशन परिसर के अंधेरी पुलिया इलाके में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक पर सरेआम फायर कर दिया। गोली चालक के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खूथी निवासी ई-रिक्शा चालक नवी अहमद सवारी लेकर जयस्तंभ चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी ई-रिक्शा एक बाइक से हल्की टक्कर खा गई। इससे नाराज बाइक सवार ने मौके पर विवाद किया।

नवी के अनुसार जैसे ही वह जब अंधेरी पुलिया की तरफ मुड़ा, तो बाइक सवार ने उसकी ई-रिक्शा रोक ली और कट्टे से फायर कर दिया। गोली नवी के कान के पास से निकल गई, जिससे उसे मामूली चोट आई।कोतवाली में की शिकायत घटना के समय ई-रिक्शा में बैठी सवारी अंजलि जायसवाल ने भी पुलिस को बताया कि आरोपी ने कट्टे से फायर किया था। पीड़ित चालक नवी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन चूंकि वारदात रेलवे परिसर की सीमा में हुई, इसलिए मामला आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया
  खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज 
जीआरपी उप थाना प्रभारी राजेश राज ने बताया कि पीड़ित ने प्रारंभिक बयान में केवल जयस्तंभ चौक पर हुए विवाद का जिक्र किया है, गोली चलाने की बात नहीं कही है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Next Post

निलंबित हुए प्रधान आरक्षक

Thu Aug 14 , 2025
सतना : जिले के सभापुर थाने में तैनात प्रधान आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार सभापुर थाने में ततैनात प्रधान आरक्षक पप्पू यादव का नशीली दवा के तस्करों से की जाने वाली बातचीत […]

You May Like