
भैरूंदा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुत्र बधु व कार्तिकेय सिंह चौहान की पत्नी अमानत बंसल चौहान की राजनैतिक इंट्री रविवार रामनवमीं के अवसर पर देखने को मिली। हालांकि भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की बेटी व बहु बनकर आपकी सेवा करती रहूंगी। उनके द्वारा दिए गए
वक्तव्य के बाद यह स्पष्ट हुआ कि केंद्रीय मंत्री की बहु भी अब क्षेत्रीय राजनीति में अपना दखल सीधे तौर पर देगी। हालांकि यह सर्व विदित हैं कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी भैरूंदा क्षेत्र को अपना परिवार मानते हैं। कई बार सार्वजनिक मंचो पर उन्होंने कहा हैं कि यहां पर आने के लिए उनका मन हमेशा आतुर रहता है। लेकिन रविवार को उनकी बहु अमानत ने भाजपा के स्थापना दिवस
कार्यक्रम में सम्मिलित होने के साथ उनके द्वारा मंच पर दिए गए वक्तव्य से यह स्पष्ट हो रहा हैं कि आने वाले दिनों में वह चौहान परिवार के उत्तराधिकारी के रूप में क्षेत्र की कमान संभाल सकती है। अमानत ने इस दौरान कहा कि मेरे पिता तुल्य केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश की सेवा राजनीति के माध्यम से कर रहे हैं। उन्हें क्षेत्र की जनता ने असीम प्यार और दुलार दिया है। इसके लिए वह सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहली बार भैरूंदा की धरती पर आई हूं ओर जो स्वागत सत्कार किया गया हैं उससे मैं अभिभूत हूं। साथ ही कहा कि कार्तिकेय की पत्नि व क्षेत्र की बेटी व बहु के रूप में जनता की सेवा करने का प्रयास करूंगी बही महिला मंडल द्वारा कार्तिकेय एवं अमानत का भव्य स्वागत किया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय पूर्व प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा नगर परिषद के अध्यक्ष मारुति शिशिर एवं समस्त भाजपा परिवार ने अमानत और कार्तिकेय का भव्य स्वागत किया।
