हमें रेड-बॉल क्रिकेट के लिए बेहतर तैयारी शुरू करने की ज़रूरत है : गंभीर

मुल्लांपुर, 05 जून (वार्ता) इंडियन प्रेमियर लीग को समाप्त हुए मुश्किल से एक सप्ताह गुजरा है और भारत अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट में शनिवार से भिड़ने जा रहा है। भारतीय कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि हमें रेड-बॉल क्रिकेट के लिए बेहतर तैयारी शुरू करने की जरूरत है। गंभीर ने मैच की पूर्वसंध्या पर क्रिकेट के ज़्यादा मैचों और सीरीज़ के बीच कम समय मिलने पर शुक्रवार को कहा, “हम थोड़े लकी हैं कि श्रीलंका सीरीज़ से पहले हमें काफ़ी समय मिल गया है क्योंकि इंग्लैंड और श्रीलंका सीरीज़ के बीच हमें 15 दिन का ब्रेक मिला है।

इसलिए उन दो टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए यह काफ़ी समय है। न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए हमें शायद थोड़ी अलग तरह से तैयारी करनी पड़े। क्योंकि आखिरी वनडे और पहले टेस्ट मैच के बीच सिर्फ़ तीन दिन का ही ब्रेक है। इसलिए हमें उन वनडे खिलाड़ियों को अलग करना होगा जो टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं। एक बात जो हमें समझ आई है, वह यह है कि हमें रेड-बॉल क्रिकेट के लिए बेहतर तैयारी शुरू करने की ज़रूरत है।” उन्होंने कहा,”वेस्टइंडीज़ और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ में इसी चीज़ की कमी थी। और आगे हमें इसी पर ध्यान देना होगा।”

.....

Next Post

रीवा के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भेजे गए भोपाल 

Fri Jun 5 , 2026
रीवा। लोकायुक्त डीजी योगेश देशमुख ने तीन जिले के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को इधर-उधर किया है रीवा के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार को भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और रीवा के नये लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा होगे अभी श्री शर्मा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सागर पदस्थ रहे […]

You May Like