ग्वालियर: एक नवदम्पत्ति की लव मैरिज से नाराज होकर परिजनों ने धमकी दी थी। इसके बाद दोनों ने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय ने उनकी याचिका पर ग्वालियर एसपी को निर्देश दिये है िकवह विवाह के तथ्य के साथ किसी भी प्रकार के खतरे के तथ्य की पुष्टि करते हुए उचित होने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान करें या कोई अन्य आवश्यक कार्यवाही कर सकते है जिसमें उनकी सुरक्षा पुख्ता होती हो।
नव विवाहिता शिवानी ने हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत करते हुए कहा है कि उसने परिवार के लोग उनकी शादी से खुश नहीं है। उन्होंने उनके विवाह को स्वीकार नही किया है। इसके बाद वह उन्हें धमकियां दे रहे हैं।इस वजह से उनका जीवन, स्वतंत्रता और सम्मान खतरे में है। याचिकाकर्त्ताओं ने अपने बालिग होने के प्रमाण के तौर पर मार्कशीट और आधार कार्ड की प्रतियां प्रस्तुत की है।
याचिका में उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिये एसपी ग्वालियर को निर्देश देने का निवेदन भी किया गया। शासकीय अधिवक्ता ने कहा है कि याचिकाकर्त्ता पुलिस ने संपर्क करते हैं तो कार्यवाही की जायेगी। उच्च न्यायालय में एसपी ग्वालियर को निर्देश देते हुए कहा है कि इस मामले में नव विवाहिता के विवाह की वैधता पर न्यायालय कोई राय व्यक्त नहीं करता है। इस के साथ ही इस याचिका का निराकरण कर दिया जायेगा।
