शादी का झांसा देकर दुराचार, ब्लैकमेलिंग, एफआईआर दर्ज
जबलपुर: इंस्टाग्राम में हुई युवक और युवती की दोस्ती प्रेम बदली जो चंद दिनों बाद धोखे में तब्दली हो गई। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटी इसके बाद अश्लील फोटो लेने के बाद ब्लैकमेलिंग कर दुराचार करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे अपने वादे से मुकर गया जिसके बाद पीडि़ता ने लार्डगंज थाने में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती निवासी तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए लार्डगंज जगदीश मंदिर निवासी सिद्धांत उपाध्याय से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों मिलने लगे। सिद्धांत ने उसे प्रेम जाल मेें फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाये। इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो भी ले ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
