जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत दुर्गानगर में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने दुकानदार को चाकू मार दिया। हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक मुकेश गोटिया 20 वर्ष निवासी शनि किराना स्टोर के पीछे दुर्गानगर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह झंडा चौक के पास किराना दुकान में काम करता है।
रात्रि करीब नौ बजे दुकान बंद होने के बाद वापस अपने घर जा रहा था दुर्गानगर शनि किराना स्टोर के आगे मेन रोड़ में मोहल्ला का रोहित विश्वकर्मा मिला जो उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने पैसे देने से मना किया इसी बात पर रोहित विश्वकर्मा ने चाकू से हमलाकर उसके वायें पैर में चोट पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
