आज लगेगा मोनिका स्मृति निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर

ग्वालियर:अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के तत्वावधान में समाजसेविका स्व. मोनिका द्विवेदी की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्व.मोनिका द्विवेदी स्मृति निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आज 27 अगस्त दोपहर 1 बजे से आश्रम स्वर्ग सदन गुढ़ागुढ़ी का नाका, श्मशान घाट के पीछे लगाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अस्थि रोग विशेषज्ञ व जीआरएमसी के डीन डाॅ.आरकेएस धाकड होंगे। अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ. एम एस सागर करेंगे। दवाओं का वितरण निशुल्क सीएमएचओ कार्यालय की तरफ से किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में जयारोग्य चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ.सुधीर सक्सेना उपस्थित रहेंगे।

शिविर में ऑर्थोपेडिक सर्जन डाॅ प्रशांत लहारिया, पूर्व डीन डॉ. शैला सप्रे, वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बीआर श्रीवास्तव, हदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत रस्तोगी, डॉ. गौरव कवि भार्गव,बाल एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गौड़, डॉ. घनश्यामदास, न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश उदैनिया, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहिता गौड़, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. वीणा प्रधान, चर्म रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. अनुभव गर्ग, मेडीसिन विशेषज्ञ डाॅ.अजय पाल, डॉ. प्रदीप प्रजापति,डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व सीएमएचओ डॉ आरके राजौरिया, डा. एनएन लाहा, डा. पी. जाजू,नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ.गजराज गुर्जर,वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अंकित शर्मा अपनी नि:शुल्क सेवाए देंगे।

Next Post

जेल से लौटा तो गायब मिले एसी, जेवर और एक्टिवा, गर्लफ्रेंड से भी ऐंठे 20 हजार

Thu Aug 27 , 2026
ग्वालियर: एक युवक एक आपराधिक मामले में जेल जाने वाला था, लेकिन उससे पहले उसने अपने दोस्त को अपने किराये के घर की चाबी सौंप दी थी. उसे भरोसा था कि वह उसके घर का ध्यान रखेगा, लेकिन यही कदम उसे भारी पड़ गया.पीड़ित युवक उधर जेल में बंद था, […]

You May Like

Play sound