जेल से लौटा तो गायब मिले एसी, जेवर और एक्टिवा, गर्लफ्रेंड से भी ऐंठे 20 हजार

ग्वालियर: एक युवक एक आपराधिक मामले में जेल जाने वाला था, लेकिन उससे पहले उसने अपने दोस्त को अपने किराये के घर की चाबी सौंप दी थी. उसे भरोसा था कि वह उसके घर का ध्यान रखेगा, लेकिन यही कदम उसे भारी पड़ गया.पीड़ित युवक उधर जेल में बंद था, लेकिन इधर उसके कमरे से सारा सामान साफ हो गया. दोस्त ने पहले तो एसी गायब की, फिर सोने के जेब, मोबाइल और फिर एक्टिवा स्कूटी गायब कर दी. इतना ही नहीं उसने पीड़ित युवक के नाम पर उसकी दोस्त से 20 हजार रुपये भी ले लिए.
छह महीने जेल में रहने के बाद युवक लौटा तो देखा कि उसके किराये वाले कमरे से सारा सामान गायब हो गया तो उसने अपने दोस्त से बात की. उसने बताया कि सामान उसके पास है, जब मांगा तो लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित बहोड़ापुर थाने पहुंचा तो मामला दर्ज कराया, जिसके बाद जांच शुरू की गई है.थाने में दी गई शिकायत से पता चला कि नई सड़क क्षेत्र के जवाहर सिंह की पायगा के रहने वाले सोनू कुमार धौलपुरिया (35) किसी मामले में छह महीने के लिए जेल गया था, लेकिन उसने घोसीपुरा स्थित किराये के कमरे की चाबी दोस्त पवन प्रजापति को सौंप दी और सामान की देखरेख करते रहने को कहा था.
छह माह बाद जब सोनू जमानत पर जेल से बाहर आया तो सीधा कमरे में पहुंचा. वहां देखा कि घर में रखा सारा कीमती सामान गायब हो गया है, जिसमें पैनासोनिक का एसी, सोने की अंगूठी, चेन और पेंडल, मोबाइल, एक्टिवा स्कूटी शामिल है. सोनू ने अपने केयर टेकर दोस्त पवन से सामान के बारे में पूछा तो वह पहले टालमटोल करता रहा, लेकिन उसके बाद में सामान लौटाने से ही साफ इनकार कर दिया.

Next Post

एमडी ड्रग तस्करी में फरार आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर नेटवर्क खंगाल रही क्राइम ब्रांच

Thu Aug 27 , 2026
इंदौर: एमडी ड्रग तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में पहले पकड़े गए आरोपी से 53.39 ग्राम एमडी ड्रग और स्कूटर बरामद हुआ था. अब पुलिस ड्रग के स्रोत और सप्लायर नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.क्राइम ब्रांच ने 24 अगस्त […]

You May Like