चैंपियन ट्रॉफी में इटारसी का दबदबा: फाइटर फुटबॉल क्लब ने अंडर-14 और ओपन वर्ग में जीता फाइनल

इटारसी। नर्मदापुरम में आयोजित चैंपियन ट्रॉफी 6A साइट टर्फ फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन में इटारसी की टीम फाइटर फुटबॉल क्लब ने अंडर 14 एवं ओपन वर्ग में फाइनल जीत कर अपना परचम लहराया।फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल एवं हेड कोच भागवत सिंह राजपूत ने बताया की इस टूर्नामेंट में फाइटर फुटबॉल क्लब की तीनों ही वर्ग की टीम अंडर 14 , अंडर 17 एवं ओपन वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें अंडर 14 एवं ओपन वर्ग में फाइटर फुटबॉल क्लब ने 8- 1 से जीत हासिल की एवं अंडर 17 की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।फाइटर फुटबॉल क्लब के बेस्ट स्कोरर अंकुश मसीह को दिया गया एवं बेस्ट मिडफील्डर आयुष रमारिया को दिया गया। अंडर 14 में बेस्ट गोलकीपर ऋषभ यादव चुने गए। क्लब के वरिष्ट सदस्य रितेश शर्मा ,अजय चौधरी, निपुण गोठी, निलेश चौधरी,किशोर पांडे,नीरज यादव,रवि श्रीवास्तव,श्याम सिंह , कृष्णा साहू,विनय यादव, विशाल कुशवाहा यश नामदेव,सचिन ,सागर, सौरव ब्रिज ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Next Post

राजधानी एक्सप्रेस में 8.5 लाख की चोरी का पर्दाफाश, जीआरपी इटारसी ने दो शातिर चोरों को दबोचा

Mon Jun 15 , 2026
इटारसी। ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों के खिलाफ जीआरपी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। भोपाल रेल पुलिस अधीक्षक के विशेष अभियान के तहत इटारसी जीआरपी ने राजधानी एक्सप्रेस में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस […]

You May Like