प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य शीघ्र पूरा करो

इंदौर:स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में शहर के कमजोर एवं मध्यम वर्ग के नागरिकों के लिए संचालित आवासीय परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई. आयुक्त ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत शहर में 14 स्थलों पर आवास निर्माण किया गया है.

इनमें से पाँच स्थलोंद सतपुड़ा परिसर, शिप्रा परिसर, सनावदीया, बड़ा बांगड़दा एवं निलगिरी परिसर- पर अभी भी कार्य जारी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त, द्वितीय चरण के तहत प्रस्तावित आवासीय परियोजनाओं के लिए कंसल्टेंट नियुक्ति की निविदा प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई. इस दौरान, जिन स्थलों पर द्वितीय चरण में आवास निर्माण किया जाना है, उनके भूमि आवंटन एवं अन्य प्रक्रियाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई.

Next Post

जल्द बनेगा ई-रिक्शा चालकों का स्टॉप

Sat Mar 1 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like