
जबलपुर। भेड़ाघाट अंतर्गत ग्राम खैरी क्षेत्र रिंग रोड के पास एक बुजुर्ग की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई थी अप्राकृतिक कृत्य करने और इसका विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या की थी
बरगी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया भेड़ाघाट अंतर्गत ग्राम खैरी क्षेत्र रिंग रोड के पास, सुबह गश्त के दौरान मारपीट और अत्यधिक चिल्लाने की आवाज की सूचना मिलने पर ग़श्ती एफआरवी, अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर आरोपी ऋतिक शर्मा को रोड के किनारे से निकलते हुए अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ पर आरोपी द्वारा श्याम सुंदर सोनी उम्र 75 वर्ष निवासी हीरापुर बंधा के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने, विरोध करने पर पत्थर से चोट पहुंचा कर हत्या कारित करना स्वीकार किया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है मृतक का पीएम कराकर परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।
