रियायत की जानकारी करदाताओं को दो 

भोपाल। महापौर मालती राय ने मंगलवार को रॉयल मार्केट स्थित जोन क्र. 02 के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य करो की वसूली एवं कार्यालयीन स्टाफ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। महापौर राय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का संपत्तिकर 31 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करने के लिए करदाताओं से संपर्क करने एवं स्वयं के आवासीय उपयोग वाली संपत्तियों पर दी जा रही रियायत की जानकारी करदाताओं को देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोन अध्यक्ष विनीता सोनी, जोनल अधिकारी एवं जोन के कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

माँ कर्मा देवी जयन्ती के अवसर पर आयोजन में शामिल हुई महापौर राय 

Wed Mar 26 , 2025
भोपाल। महापौर मालती राय माँ कर्मादेवी जयन्ती के अवसर पर घोड़ा नक्कास स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर में आयोजित कार्य क्रम में सम्मिलित हुई और पूजा अर्चना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त महापौर राय मंगलवारा एवं पुष्पा नगर 80 फिट रोड पर माँ कर्मादेवी जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य […]

You May Like