आलमपुर को दतिया में शामिल करने की मांग, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायकों ने पुनर्गठन आयोग से की मांग

भिंड:लहार तहसील के आलमपुर और उसके थाना क्षेत्र के सभी गांवों को भिंड जिले से अलग कर दतिया जिले में शामिल करने के लिए पूर्व जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी रहे लोगों ने भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को ज्ञापन सौंपा।यह ज्ञापन पूर्व राज्यमंत्री रमाशंकर चौधरी, सेवढ़ा के पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर और सेवानिवृत्त कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी ने आयोग के सचिव एस.एन. मिश्रा को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि आलमपुर क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र का हिस्सा रहा है। पूर्व में यह बुंदेला शासन और बाद में होल्कर स्टेट की तहसील के रूप में स्थापित था। क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक परिस्थितियां भी दतिया जिले से अधिक मेल खाती हैं। ज्ञापन में दावा किया गया है कि भौगोलिक दृष्टि से भी आलमपुर क्षेत्र दतिया के अधिक निकट है, जिससे लोगों का दैनिक संपर्क और आवागमन दतिया से ज्यादा जुड़ा हुआ है। ज्ञापन में बताया गया कि आलमपुर से भिंड जिला मुख्यालय की दूरी करीब 110 किलोमीटर है, जबकि दतिया जिला मुख्यालय लगभग 50 किलोमीटर दूर है। ऐसे में प्रशासनिक, न्यायिक और अन्य शासकीय कार्यों के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
आयोग ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
पुनर्गठन आयोग के सचिव एस.एन. मिश्रा ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कहा कि आलमपुर थाना क्षेत्र के गांवों को दतिया जिले में शामिल करने संबंधी मांग का परीक्षण किया जाएगा और आयोग स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सेवड़ा में महिला ने हथियार लहराकर दी पुलिस को चुनौती

Sun Jun 7 , 2026
दतिया: सेवड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला का हाथ में हथियार लेकर पुलिस को चुनौती देते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला अवैध हथियार का प्रयोग करते हुए खुलेआम हथियार चला रही है।वीडियो में महिला पुलिस को ललकारती हुई नजर आ रही है। हालांकि अभी […]

You May Like