सेवड़ा में महिला ने हथियार लहराकर दी पुलिस को चुनौती

दतिया: सेवड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला का हाथ में हथियार लेकर पुलिस को चुनौती देते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला अवैध हथियार का प्रयोग करते हुए खुलेआम हथियार चला रही है।वीडियो में महिला पुलिस को ललकारती हुई नजर आ रही है। हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो की जांच की जा रही है। महिला की पहचान एवं वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वायरल वीडियो को बिना सत्यता जाने फॉरवर्ड न करें।

Next Post

पंत शतक से चूके, भारत ने लंच तक बनाये छह विकेट पर 475 रन

Sun Jun 7 , 2026
मुल्लांपुर, 07 जून (वार्ता) ऋषभ पंत शतक से चूके, 81 रन बनाकर आउट हुए। रविवार सुबह के पहले सत्र में कप्तान शुभमन गिल (126 ) के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 475 रन […]

You May Like