पंत शतक से चूके, भारत ने लंच तक बनाये छह विकेट पर 475 रन

मुल्लांपुर, 07 जून (वार्ता) ऋषभ पंत शतक से चूके, 81 रन बनाकर आउट हुए। रविवार सुबह के पहले सत्र में कप्तान शुभमन गिल (126 ) के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 475 रन बना लिये है।

भारत ने कल के तीन विकेट पर 368 से आगे खेलना शुरु किया। आज मोहम्मद सलीम ने शुभमन गिल को आउटकर अफगानिस्तान को चौथी सफलता दिलाई। शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाते हुए 126 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल (19) को भी मोहम्मद सलीम ने आउट किया।

इस दौरान शतक की ओर बढ़ रहे ऋषभ पंत को हशमतउल्लाह शहीदी ने अपना शिकार बना लिया। ऋषभ पंत ने 121 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 81 रन बनाये। भारत ने भोजनकाल तक छह विकेट पर 475 रन बना लिये है और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 14) और मानव सुथार (नाबाद नौ) क्रीज पर मौजूद है।

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने चार विकेट लिये। हशमतउल्लाह शहीदी और जियाउर रहमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

वैढ़न गनियारी स्थित अंबेडकर चौक पर दो पक्षों में मारपीट

Sun Jun 7 , 2026
सिंगरौली: जिला मुख्यालय वैढ़न के गनियारी स्थित अंबेडकर चौक पर रविवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब किसी बात को लेकर दो महिला पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसों व झूमा-झपटी बाल खींचने की स्थिति बन […]

You May Like