महिला सशक्तिकरण: 18 अप्रैल को इंदौर ननि का विशेष सम्मेलन

इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है, जब महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला नेतृत्व सशक्तिकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। “वूमेन एंपावरमेंट” से आगे बढ़ते हुए अब “वूमेन-लेड एंपावरमेंट” की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।16 अप्रेल को देश की संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत होने वाला है। इस प्रस्तावित विधेयक को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्तरों पर इसके समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।मध्य प्रदेश में भी इस पहल को लेकर सक्रियता दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में नगरीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस विषय पर चर्चा करें और विशेष सम्मेलन आयोजित कर प्रस्ताव पारित करें।
इसी क्रम में इंदौर नगर निगम द्वारा 18 अप्रेल को एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में महिला आरक्षण विधेयक पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।साथ ही, नगर निगम केंद्र सरकार के इस प्रयास के समर्थन में प्रस्ताव पारित करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभिनंदन व्यक्त किया जाएगा।यह पहल न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, बल्कि देश में महिला नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

Next Post

सज्जन ने अचानक क्यों ठोकी दावेदारी?

Wed Apr 15 , 2026
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास अपने नाथ कमलनाथ की राज्य में पुन: सक्रियता बढऩे और उन्हें दिल्ली दरबार में फिर से मिल रही तवज्जो के साथ इंदौरी नेता पूर्व मंत्री व सांसद सज्जन सिंह वर्मा की महत्वाकांक्षा फिर हिलोरे ले रही है. आगामी राज्य सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस […]

You May Like