वैढ़न गनियारी स्थित अंबेडकर चौक पर दो पक्षों में मारपीट

सिंगरौली: जिला मुख्यालय वैढ़न के गनियारी स्थित अंबेडकर चौक पर रविवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब किसी बात को लेकर दो महिला पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसों व झूमा-झपटी बाल खींचने की स्थिति बन गई। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है किस तरीके से लड़ाई झगड़ा हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर चौक पर प्रतिदिन सुबह बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में एकत्रित होते हैं। यहां दूरदराज क्षेत्रों से लोग मजदूरी के लिए पहुंचते हैं, जिससे सुबह के समय काफी भीड़ रहती है। इसी दौरान हुए विवाद को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर कुछ लोग बीच-बचाव करते नजर आए तो वहीं कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते दिखाई दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंबेडकर चौक पर मजदूरों के एकत्र होने के कारण आए दिन जाम, अव्यवस्था और विवाद जैसी स्थिति बनती रहती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मजदूरों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं और यातायात बाधा से बचा जा सके। हालांकि विवाद किस कारण से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामला जांच का विषय बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगो ने प्लाजा के पास स्थान है जहाँ इनके रहने की व्यवस्था बताई है जहाँ पर्याप्त स्थान है जादा बेहतर होगा सुझाव दिया।

Next Post

लालघाटी के रेस्टोरेंट में भीषण आग, पूरा परिसर जलकर खाक

Sun Jun 7 , 2026
भोपाल: शहर के लालघाटी क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में रेस्टोरेंट का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया और फर्नीचर सहित अन्य सामान […]

You May Like