लालघाटी के रेस्टोरेंट में भीषण आग, पूरा परिसर जलकर खाक

भोपाल: शहर के लालघाटी क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में रेस्टोरेंट का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया और फर्नीचर सहित अन्य सामान नष्ट हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक बताया जा रहा है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आगजनी की इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Next Post

नरसिंहगढ़ में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की मौत, यात्री प्रतीक्षालय के पास मिला शव

Sun Jun 7 , 2026
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ में स्टेट बैंक के सामने रहने वाले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव माईसेम फैक्ट्री गेट स्थित यात्री प्रतीक्षालय के बाजू में मिला. जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार चौरसिया, निवासी स्टेट बैंक के […]

You May Like