इंदौर:विद्युत कंपनी द्वारा जो स्मार्ट मीटर लगाए हैं उन में कई त्रुटिया हैं. जिस कारण लोगों के बिल पांच-सात हज़ार रूपये प्रति महीना आ रहा है. इसी से जुड़ा मामला वार्ड क्रमांक 28 के मेघदूत नगर में सामने आया है. क्षेत्र में नब्बे प्रतिशत लोग निम्न और मज़दूर वर्ग के है. यहां सभी विद्युत बिल में हुई बढ़ोत्तरी और ज़्यादा बिल आने की समस्या से पीड़ित हैं.
इनमें कई ऐसे है जो पिछले तीन वर्षो से लगातार किश्तों से बिल भर रहे हैं. फिर भी आज तक बिल की रकम अदा नहीं हो सकी क्योंकि आमदनी कम और बिल तीन गुना. मीटरों की तेज़ रफ्तार की शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं उल्टा अधिकारी रोब झाड़ते हैं. जब पांच नंबर गली में कुछ उपभोक्ताओं से बात की तो उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई.
इनका कहना है
कुछ लोगों का बिल दो सौ रूपये आता है और अस्सी प्रतिशत लोगों के बिल तीन हज़ार से कम का बिल नहीं आता. क्षेत्र में सभी मज़दूर वर्ग के लोग है न एसी है न गीज़र.
राजेंद्र कौशल
तेहरा फीट का मकान है. बच्चा बारह हज़ार की नौकरी करता है. किश्तों में बिल जमा कर रही हूं. आज तक पूरा नहीं कर पाई. शिकायत करो तो आधिकारी कहते है लाइट बंद कर बैठो.
माया बाई
जब से नए मीटर लगे हैं तभी चार-पांच हज़ारों रूपय बिल आ रहा है. मैं आठ हज़ार रूपये में कंडेक्टरी कर रहा हूं. कहां से दूं. झोन पर जाओ तो कोई सुनता नहीं है.
मधुसुदन कुशवाह
प्रयास करेंगे
आप ने अच्छी आवाज़ उठाई है. हम पार्षद निगम के है. विद्युत विभाग हमारी सुनता ही नहीं है, आम आदमी की तो दूर की बात है. इसके लिए मैंने विधायक रमेश मेंदौला से बात भी की थी ताकि क्षेत्र के गरीब लोगों को इस से निज़ात बिल सके. मैं प्रयास करूंगी.
ज्योति पंवार पार्षद
